नयी दिल्ली, छह अगस्त, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे आर. के. धवन का आज शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धवन ने शाम करीब सात बजे बी. एल. कपूर अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता को बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने ट्वीट किया है, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर. के. धवन को हमारी श्रद्धांजलि। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। कांग्रेस के सिद्धांतों के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ राजिन्दर कुमार धवन राज्यसभा के सदस्य और लंबे समय तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे थे।
मंगलवार, 7 अगस्त 2018
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर. के. धवन का निधन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें