नगांव (असम), 29 अगस्त, असम के नगांव जिले में एक महिला को कथित रूप से अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़ दिया गया। नगांव के पुलिस अधीक्षक एस रॉय ने पत्रकारों को बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी। वे गोलाघाट जिले में जा रहे थे। रॉय ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गए। चार अपहरणकर्ताओं ने कलोंग नदी के पास अमानी में उसके साथ बलात्कार किया। उसे एनएच 37 पर पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक तेल टैंकर के चालक ने उसे देखा और पुलिस को इक्तला दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को नगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रॉय ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार, 29 अगस्त 2018
असम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें