मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 14,अगस्त 18, मधुबनी: महानिरीक्षक,कारा एवं सुधार सेवाएं,बिहार पटना के द्वारा मधुबनी मंडल कारा,मधुबनी में जिला प्रषासन, मधुबनी द्वारा की गई औचक छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामग्रियां यथा-33 मोबाईल फोन, 18 मोबाईल चार्जर, 04 सिमकार्ड, 06 कैंची, 02 स्तूरा, गांजा 100 ग्राम एवं कैदी के पास से 3000 (तीन हजार) रूपये नगदी इत्यादि की बरामदगी की घटना में बरती गई लापरवाही एवं कत्र्तव्यहीनता के आलोक में श्री दिनेष कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक, मंडल कारा, मधुबनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय केन्द्रीय कारा, बक्सर निर्धारित किया गया है। साथ ही इनके विरूद्ध प्रपत्र ‘क’ में आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही संस्थित करने की कार्रवाई अलग से की जायेगी। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के विहित प्रावधानों के अन्तर्गत उन्हें नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता संलग्न किये गये कारा से देय होगा।
मंगलवार, 14 अगस्त 2018
मधुबनी : सहायक अधीक्षक, मंडल कारा, मधुबनी निलंबित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें