मधुबनी : डीएम ने खाद्यान्न वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

मधुबनी : डीएम ने खाद्यान्न वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

dm-depart-food-vhaacle-for-school
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 14,अगस्त 18,  जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मंगलवार को समाहरणालय परिसर में कल्याणकारी संस्थान एवं छात्रावास योजनान्तर्गत कल्याण विभाग,बिहार द्वारा संचालित संस्थान एवं छात्रावास में आवासित छात्र/छात्राओं के लिए भेजे जा रहे खाद्यान्न वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  इस अवसर पर श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री कुमार गौरव,सहायक समाहत्र्ता,मधुबनी(प्रषिक्षु), श्री अषोक कुमार त्रिपाठी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,मधुबनी, श्री हरि नारायण पासवान,जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम,मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी,श्री शंकर शरण ओमी,अनुमंडल पदाधिकारी,जयनगर, श्री सोमेष्वर प्रसाद,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कल्याणकारी संस्थान एवं छात्रावास योजनान्तर्गत कल्याण विभाग,बिहार द्वारा संचालित संस्थान एवं छात्रावास में आवासित छात्र/छात्राओं को बी.पी.एल. दर पर प्रतिमाह 9 किलोग्राम चावल एवं 6 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराये जाने हेतु भारत सरकार से प्राप्त आवंटन के अनुरूप राज्य खाद्य निगम मधुबनी द्वारा दो माह का खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम से उठाव कर रहिका गोदाम में रखा गया है। जिसे आज दिनांक 14.08.18 को मधुबनी में संचालित छात्रावास में अवस्थित छात्रों को डी.एस.डी के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्यान्न डा. अंबेदकर कल्याण छात्रावास(आर.के. काॅलेज के बगल में) मधुबनी, जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास(एस.बी.आई. रेड क्राॅस)मधुबनी एवं अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, बिजली काॅलोनी, भौआड़ा, मधुबनी को भेजी गयी है। जो बी.पी.एल. दर चावल 5.65 प्रति किलो एवं गेहं 4.15 रू प्रति किलो की दर से देने हेतु भेजा गया है। यह माह जुलाई का खाद्यान्न दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: