कोच्चि, 29 अगस्त, केरल में आई विशानकारी बाढ़ की वजह से बंद हुए कोच्चि हवाई अड्डे पर आज करीब 14 दिन बाद परिचालन फिर से शुरू हो गया। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे मसरूफ हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा 15 अगस्त को बंद कर दिया गया था और इसे 220-250 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। सीआईएएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खंडों पर पूरी तरह से परिचालन शुरू हो गया है। दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर अहमदाबाद से आई इंडिगो की उड़ान हवाई अड्डे पर उतरी। उन्होंने कहा कि मध्य रात्रि तक हवाई अड्डे पर 33 उड़ानें उतरेंगी जबकि 30 विमान उड़ान भरेंगे। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि रनवे, टैक्सी बे, ड्यूटी मुक्त दुकानें और अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू टर्मिनल पानी में डूब गये थे। इसके अलावा, रनवे पर लगीं लाइटों समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हुए थे।
बुधवार, 29 अगस्त 2018
कोच्चि हवाई अड्डे पर 14 दिन बाद परिचालन शुरू
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें