मधूबनी (आर्यावर्त डेस्क) 09 अगस्त, मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड में फरार चल रही गृह रक्षिका शोभा देवी की गिरफ्तारी हुई है। शोभा देवी को मधुबनी पुलिस ने जिले के सकरी से गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर कांड सामने आने के बाद से शोभा देवी लगातार फरार चल रही थी।
रिश्तेदार के यहां छिपी थी शोभा देवी
लंबे वक्त से फरार चल रही शोभा देवी मधुबनी में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपी हुई थी। शोभा देवी मूल रूप से मधुबनी जिले के लखनौर थाना स्थित गंगापुर गांव की रहने वाली हैं। मुजफ्फरपुर कांड में शोभा देवी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। शोभा देवी की गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश ठाकुर के कई राज खुलेंगे। मधुबनी पुलिस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि शोभा देवी पूरे नेटवर्क में अहम कड़ी के तौर पर काम कर रही थी और उस के बयानों से जांच को नई दिशा मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें