बेगूसराय : ऐसे होते हैं कोई एक मानव में महामानव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 अगस्त 2018

बेगूसराय : ऐसे होते हैं कोई एक मानव में महामानव

tribute-to-atal-begusaray
बेगूसराय (अरुण कुमार) आज बेगूसराय के दिनकर भवन में महामानव "अटल बिहारी वाजपेयी"के महाप्रयाणोपरांत श्रद्धाञ्जली सह शोक सभा का आयोजन किया गया।इस शोक सभा में जिले के तमाम राजनीति दलों के नेता एक साथ,एक मंच पर मंचासीन हुए,उस महान आत्मा के,आत्मा के शान्ति प्रार्थना के लिए और सभी करीब करीब अपनी आपबीती महानायक के सानिध्यताओं का आख्यान प्रस्तुत करते हुए श्रद्धापुष्प अर्पण कर अपना अपना अश्रुपूर्ण श्रद्धाञ्जलि अर्पण की।मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार,राजेन्द्र चौधरी,प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र आभा सिंह,प्रो•आशा सिन्हा,विधान पार्षद,सह भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक रजनीश कुमार,केंदीय मंत्री गिरिराज सिंह आदि कई गणमान्यजन मंचासीन और दिनकर भवन का पूरा परिसर और हॉल स्थानीय नागरिकों से पूरा भरा हुआ देखने योग्य था।आज पूरा देश शोकाकूल है,सभी के मुखारविंद से अंतिम वाक्य यही निकलता था कि देश के लिये यह अपूरणीय क्षति है।    

कोई टिप्पणी नहीं: