तिरूवनंतपुरम, 28 अगस्त, कन्नूर जिले में एक 23 वर्षीय मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक सफेद कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखकर उसे तलाक दे दिया । इसके बाद कुछ सप्ताह के भीतर ही उसने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया। इस महिला के चार साल के अपने बेटे के साथ एक टेलीविजन चैनल पर आकर ‘‘तलाक ’’ के कागज दिखाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। इसके आधार पर केरल महिला आयोग ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करने का फैसला किया है। आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसपिन ने पीटीआई को बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस प्रथा को प्रतिबंधित करने के बाद केरल में तीन तलाक की शिकायत का यह पहला मामला है। पेयान्नूर निवासी इस महिला ने पिछले सप्ताह स्थानीय अदालत से संपर्क कर अपने पति 30 वर्षीय लियाकत अली खान, उसकी दूसरी पत्नी, उसके माता पिता और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में कार्रवाई किए जाने की अपील की थी।
मंगलवार, 28 अगस्त 2018
रोक के बावजूद पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें