नोएडा, 28 अगस्त, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 के पास बीती रात एक मनचले ने महिला पत्रकार के साथ अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सेक्टर तीन स्थित एक न्यूज़ चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार बीती रात सेक्टर 22 के पास से गुजर रही थी, तभी राह चलते एक मनचले ने उसके ऊपर अश्लील फब्तियां कसीं। महिला पत्रकार ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 24 पुलिस से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अज्ञात है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित कई लोगों को ट्वीट किया है।
मंगलवार, 28 अगस्त 2018
महिला पत्रकार से अश्लील हरकत, मामला दर्ज
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें