मुंगेर (बिहार), 28 सितंबर, मुंगेर जिले के बरदह गांव में छापेमारी के दौरान 12 एके 47 राइफल जब्त की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन्स) राणा नवीन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुरुवार रात छापेमारी की और एक कुएं से इन हथियारों को जब्त किया। उन्होंने बताया कि गांव के निवासी तनवीर को इस संबंध में गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया। एएसएपी (ऑपरेशन्स) ने बताया कि यह सभी रूस में बने हुए हथियार हैं और अच्छी स्थिति में है। इससे कुछ समय पहले भी जिले में की गई तीन छापेमारियों में आठ एके 47 राइफलें जब्त की गई थीँ।
शुक्रवार, 28 सितंबर 2018
बिहार के मुंगेर जिले से 12 क्लाशनिकोव राइफल जब्त
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें