पटना, 29 सितंबर, तीन दोस्तों ने उनमें से एक की गर्लफ्रेंड को कथित रूप से परेशान करने पर 15 साल के एक साथी का अपहरण करके उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को अपहरण और हत्या की घटनाओं के संबंध में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शहर के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रवींद्र कुमार ने कहा कि दसवीं कक्षा के छात्र सत्यम का तीन दिन पहले एक कोचिंग संस्थान से घर लौटते वक्त अपहरण किया गया था। उसकी उसी शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक आरोपी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सत्यम की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी गर्लफ्रेंड तथा इलाके की अन्य लड़कियों को परेशान करता था और छेड़ता था। कुमार ने कहा कि सत्यम का शव राजधानी के रूपसपुर थाने के अंतर्गत आरपीएस कालेज की दीवार के पास झाड़ियों से मिला।
रविवार, 30 सितंबर 2018
बिहार : तीन दोस्तों ने अपहरण के बाद साथी की हत्या की
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें