गोपेश्वर (उत्तराखंड), 29 सितंबर, उत्तराखंड के चमोली जिले के अलकापुरी ग्लेशियर में बीते दो दिनों से फंसे एक पर्यटक को अर्धसैनिक बल के जवानों ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सूत्रों ने कहा कि जैफ्री किम (55) को सैनिकों ने तब देखा जब वे अलकनंदा नदी के उद्गम स्थल अलकापुरी तट के पास एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पर्यटक की हालत खराब थी और वह दो दिनों से बिना खाने के वहां फंसा हुआ था। सूत्रों ने कहा कि सैनिक उसे नीचे माना गांव तक लेकर आए जहां उसे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को चिकित्सा राहत के लिये सौंप दिया गया।
रविवार, 30 सितंबर 2018
उत्तराखंड में अमेरिकी पर्यटक को बचाया गया
Tags
# उत्तराखंड
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें