श्रीनगर 25 सितंबर, जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है और मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कहा कि यह मुठभेड़ तुज्जर क्षेत्र के नोपोरा गांव में हुई। क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) ने नोपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र की घेरेबंदी के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा, "गोलीबारी थम गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।"
मंगलवार, 25 सितंबर 2018
जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ : सोपोर में शैक्षणिक संस्थान बंद
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें