मुंबई, 25 सितंबर, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं और उनका सम्मान करने से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है। ‘‘ कौन बनेगा करोड़पति ’’ कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे 75 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘केबीसी कर्मवीर’ एपीसोड पर भारतीय हॉकी टीम का सम्मान करते हुए। उनके समर्पण, देश के लिए उन्होंने जो प्रयास किये उसकी तुलना नहीं की जा सकती... जब हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, हम देश का सम्मान करते हैं। वे देश का गौरव हैं। वे तिरंगा का मान-सम्मान हैं।’’ उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। बच्चन ने लोगों से कहा कि वे ओड़िशा में नवंबर में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं दें।
मंगलवार, 25 सितंबर 2018
खिलाड़ी देश का गौरव हैं : अमिताभ बच्चन
Tags
# टीवी
# देश
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें