तिरूवनंतपुरम, 20 सितंबर, केरल के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक अत्तापड़ी क्षेत्र के ढ़ाई हजार आदिवासियों ने प्रदेश सरकार द्वारा करायी गयी साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसका उद्देश्य हाशिये में चले गये लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल राज्य साक्षरता मिशन (केएसएलएम) के साक्षरता परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले कुल 2553 लोगों में से 1975 महिलायें हैं। हाल में उत्तरी पल्लकड़ जिले के अत्तापड़ी में तीन ग्राम पंचायतों में आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 2624 अर्द्ध साक्षरों में 80 साल की पप्पा सबसे उम्रदराज थी। साक्षरता मिशन ने प्रदेश की आदिवासी बहुल पट्टी में हाल में तीन साक्षरता कार्यक्रमों को शुरू किया था।
गुरुवार, 20 सितंबर 2018
साक्षर होने की राह पर अत्तापडी आदिवासी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें