पटना, 20 सितम्बर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहर्रम के अवसर पर करबला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश ने कहा कि मैदान-ए-करबला में नाइंसाफी, जुल्म, अहंकार के विरूद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। इसे हमेशा याद किया जायेगा। इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिये। उन्होंने मोहर्रम के अवसर पर राज्यवासियों से अपील कि है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करें और सच, इंसानियत, हक और भलाई के आदर्शों को अपनाते हुये बुराई, अहंकार और आतंक के विरूद्ध वातावरण बनायें। मुख्यमंत्री ने मोहर्रम को पूरे मेल-जोल, भाईचारा और आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये जाने की अपील राज्यवासियों से की। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। 680 ई में करबला (इराक) में की गई जंग में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को इस महीने की 10वीं तारीख को शहीद कर दिया गया था।
गुरुवार, 20 सितंबर 2018
हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : नीतीश कुमार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें