बिहार : काँग्रेस के नव नियुक्त सचिव विधायक डॉ.मो. जावेद का अभिनंदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

बिहार : काँग्रेस के नव नियुक्त सचिव विधायक डॉ.मो. जावेद का अभिनंदन

congress-mla-md-javed-honored
पटना: आज मंगलवार को अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के नव नियुक्त सचिव विधायक डॉ.मो. जावेद विधायक का कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम, में  अभिनंदन किया गया. बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कॉकब कादरी, अखिलेश सिंह ,सांसद, बंटी चौधरी, विधायक, राजेश राम विधायक, प्रेमचंद मिश्र पार्षद, विधान परिषद आदि ने विधायक सचिव सह बंगाल के इंचार्ज , सीमांचल के रहने वाले डॉ.मो.जावेद का जमकर अभिनंदन किया. वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के नव नियुक्त सम्मानित सचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी डॉ० मोहम्मद जावेद साहब, सचेतक - बिहार काँग्रेस विधान मंडल दल को छज्जू बाग, पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई दी गयी. साथ में पुराने साथी सारण जिला कांग्रेस के समर्पित नेता स्वर्गीय खुर्शीद भाई का पुत्र फैसल अनवर.जावेद भाई को अशेष मंगलकामनाएं दिए.मंगल कामना करने वालों में अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह,  सुधा मिश्र, शमा प्रवीण, संजीव सिंह टोनी.

कोई टिप्पणी नहीं: