बदायूं (उप्र), 25 सितंबर, बंदायू जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के एक गावँ में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा करके तीन लोगों ने कथित रूप से उससे सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेंद्र श्रीवास्तव ने पीडिता की मां द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर बताया कि 22 सितंबर की दोपहर में किशोरी को उसहैत थानाक्षेत्र के अटैना गावँ में खेत में बकरी चराते समय अगवा कर लिया गया था। उसके साथ गंगा किनारे मक्का के खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि रातभर लड़की घर नहीं पहुंची जबकि उसकी मां उसे तलाश करती रही। 23 सितंबर की दोपहर बाद किशोरी बदहवास हालत में अटैना में गंगा के पुल पर मिली। पुलिस ने सोमवार की रात तहरीर के आधार पर मामा..भांजे सहित तीन के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया। गांव के शिशुपाल, सोमेंद्र और अतर सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में नामजद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने मामा..भांजे सहित तीन के खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित कई अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलवार, 25 सितंबर 2018
दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें