मुंबई, 25 सितंबर, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे और टूटकर 72.69 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच डॉलर की मांग से रुपया कमजोर हुआ। फॉरेक्स बाजार में रुपया मंगलवार को काफी उतार चढ़ाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और बढ़ने तथा फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक से पहले विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से यहां भी धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में रुपया 72.96 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक चला गया था। यह इसके पिछले सप्ताह के सर्वकालिक निचले स्तर 72.99 प्रति डॉलर से मामूली कम है। कारोबार के दौरान इसने 72.57 प्रति डॉलर का उच्चस्तर भी छुआ। सोमवार को रुपया 49 पैसे टूटा था। विदेशी बाजारों में कुछ मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी तथा बैंकों तथा निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली नुकसान में बंद हुआ।
बुधवार, 26 सितंबर 2018
रुपया छह पैसे और टूटकर 72.69 प्रति डॉलर पर
Tags
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
Labels:
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें