मोदी सरकार में तानाशाही एक पेशा बन गई : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 सितंबर 2018

मोदी सरकार में तानाशाही एक पेशा बन गई : राहुल

dictatorship-is-a-profession-in-modi-government-says-rahul
नई दिल्ली 19 सितंबर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस कार्यकताओं पर लाठीचार्ज के बाद पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाही एक पेशा बन गई है और इस हमले को 'सियासी जुल्म' के रूप में याद रखा जाएगा। राहुल ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, "नरेंद्र मोदी के शासन में तानाशाही पेशे में तब्दील हो गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर किया गया हमला जनता द्वारा सियासी जुल्म के एक कृत्य के रूप में याद रखा जाएगा।" बिलासपुर जिले में मंगलवार को राज्य मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। अग्रवाल के घर पर कचरा फेंकने के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की। लाठीचार्ज में पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव सहित दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: