कोलकाता, 12 सितंबर, असम, मेघालय, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गयी। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आया और करीब 15 से 20 सेंकड तक इसके झटके महसूस किए गए। शिलांग में केंद्रीय भूकंप वेधशाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। इसका केंद्र असम के कोकराझार शहर से दो किलोमीटर दूर उत्तर में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के छह उत्तरी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
असम, मेघालय, बिहार और बंगाल में भूकंप के झटके
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें