मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 12 सितंबर, उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कूकदा गांव में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने बताया कि शव बरामद किये जाने के बाद मंगलवार शाम को महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार के सदस्यों को शव सौंप दिया जाएगा।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
मुजफ्फरनगर में महिला ने की खुदकुशी, पति हिरासत में
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें