भुवनेश्वर, 20 सितम्बर, भारत ने जमीन से जमीन पर निशाना दागने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रहार' का गुरुवार को भारी बारिश के बीच ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लांचिंग कांप्लेक्स-3 से दोपहर 1.35 बजे के करीब किया गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रोड मोबाइल लांचर से मिसाइल को लांच किया गया। प्रहार मिसाइल की मारक क्षमता 150 किलोमीटर है। इस मिसाइल की लंबाई 7.32 मीटर है और इसका व्यास 420 मिलीमीटर है। इसका भार 1.28 टन है और यह 200 किलोग्राम का भार वहन कर सकती है। मिसाइल को लांच करने से पहले आईटीआर के आसपड़ोस के गांवों से लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।
शुक्रवार, 21 सितंबर 2018
भारत ने किया 'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण
Tags
# देश
# विज्ञान
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विज्ञान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें