कानपुर (उप्र), 11 सितंबर, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि हमारा देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है और भारत को विश्वगुरू बनाने में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए । सिंह ने यहां छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में यह कहा। उन्होंने ज्ञान के सदुपयोग को समझाते हुए कहा कि अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले में शामिल विमान का पायलट शिक्षित था, लेकिन उसने लोगों की जानें लीं । गृहमंत्री ने एक किताब की चर्चा करते हुए आईटी कंपनी इन्फोसिस और आतंकवादी संगठन अल कायदा के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि दोनों ही जगहों पर शिक्षित और समर्पित युवा काम करते हैं लेकिन फर्क सिर्फ नैतिक मूल्यों का है। नैतिक मूल्य नहीं होने से अलकायदा से जुडे युवा विध्वंसक बन गये। उन्होंने कहा कि देश मजबूत अर्थव्यवस्था बन कर उभर रहा है। भारत की ताकत राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत और एकता है।
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है भारत : राजनाथ
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें