रांची, 12 सितम्बर, पेट्रोल व डीजल के कीमत बढ़ने के कारण रांची में निजी बसों के किराये में खासी बढ़ोत्तरी की गई है। रांची बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिह ने पत्रकारों से कहा, "हमारे पास बसों के किराये को बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हमने 50, 100 और 150 किलोमीटर के लिए किराया क्रमश: 10, 20 व 30 रुपये बढ़ाया है।" उन्होंने कहा कि गत एक माह में प्रति लीटर डीजल की कीमत में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। झारखंड में पेट्रोल व डीजल में 3 रुपये से भी कम का अंतर है। बुधवार को यहां पेट्रोल व डीजल की कीमत क्रमश: 80.10 रुपये और 77.40 रुपये प्रति लीटर थी।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
झारखंड में निजी बसों के किराये में बढ़ोत्तरी
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें