नयी दिल्ली, पांच सितंबर, उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न हुआ। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) असलम खान ने कहा, ‘‘हमलो सभी पहलूओं से मामले की जांच कर रहे हैं। हम इसमें स्कूल प्रशासन या परिजनों अथवा पड़ोसियों की भूमिका को खारिज नहीं कर रहे।’’ अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है।
गुरुवार, 6 सितंबर 2018
स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें