सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 15 सितंबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2018

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 15 सितंबर

’’स्वच्छता ही सेवा 2018‘‘ का आयोजन 15 सितम्बर से

sehore news
प्रदेश मे पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक किया जावेगां। इस अभियान का मुख्य उददेश्य स्वच्छता गतिविधियों मे जन भागीदारी को बढावा दिया जाना है। जिले मे अभियान का शुभारंम सीहोर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बिलकिगंज में 15 सितम्बर को प्रातः 09ः30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित कर किया जायेगा। जिसमें एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता संदेश ग्राम वासियों को सुनाया जायेगा तत्पश्चात ग्राम मे श्रमदान द्वारा साफ-सफाई की जावेगी। शुभारंभ कार्यक्रम संचालक स्वच्छ भारत मिशन श्री अशित गोपाल, जिला कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथौडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, सयुक्त संचालक स्वच्छ भारत मिशन श्री अरूण श्रीवास्तव, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री विकास वाघाडे सहित जिले के समस्त आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधि सम्मिलित होगें।

कोई टिप्पणी नहीं: