दुमका (अमरेन्द्र सुमन) पर्यटक स्थल त्रिकुट पहाड़ (देवघर) पर 22 सितंबर को पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाना है। पर्यटन पर्व पर प्रस्तावित विविध कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पर्यटन पर्व के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन का लाभ, देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन और सभी के लिए पर्यटन के सिद्धांत को सुदृढ़ बनाना है। इसके अलावे लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रकृति के महत्व और इसके सदुपयोग की जानकारी देना है। इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान एवं लोगों को प्लास्टिक मुक्त समाज के फायदों की जानकारी भी दी जायेगी। पर्यटन को बढ़ावा व लोगों को प्रकृति के महत्व को समझने हेतु आम लोगों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल बच्चों के लिए नास्ता, फल व पानी के समुचित इंतजाम भी रहेंगे। पर्यटन पर्व के दौरान बच्चों के मनोरंजन हेतु कई तरह के इंतजाम किये गये हैं, जिनमें मुख्यतः ट्रिजर हन्ट, टीम बिल्डींग फन गेम, टीम बिल्डींग एक्टीविटीज, क्लीन इन्भायरोन्मेंट एवं कराओक इभेन्ट इत्यादि शामिल हैं। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा अपने ज्ञान, हुनर व अपनी जजबा का प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रदर्शन के माध्यम से करेंगे। त्रिकुट पर्वत पर पर्यटन पर्व के तहत उक्त तिथि को त्रिकुट पहाड़ पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेन्टिंग व क्वीज प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त देवघर अभियान, बच्चे के मनोरंजन हेतु खो-खो, हाईडएण्डसिक आदि खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी स्कूलों से 10-10 बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा बच्चे भाग ले सकते है। कार्यक्रम का शुरुआत अपराहन 12 बजे से त्रिकुट पर्वत पर की जायेगी। पर्यटन पर्व में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। पर्यटन पर्व में कोई भी शामिल हो सकता है। अतः देवघर के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और इस कार्यक्रम को सफल बनावें। उपायुक्त देवघर राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 19 सितम्बर 2018 को त्रिकुटी पर्वत का भ्रमण कर कार्यक्रम में की जाने वाली व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निदेशित किया कि ससमय पर्यटन पर्व की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाय एवं कार्यक्रम की तैयारी इस तरह से करें कि आने वाले पर्यटकों को एक नई अनुभूति प्राप्त हो।
गुरुवार, 20 सितंबर 2018
दुमका : त्रिकुट पहाड़ (देवघर) पर 22 सितंबर को पर्यटन पर्व का आयोजन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें