वाशिंगटन, 11 सितंबर, उत्तर कोरिया के नेता की तरफ से गर्मजोशी भरा एक पत्र प्राप्त होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन की संभावना को लेकर उसके साथ बातचीत जारी है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच पहली बैठक इस साल जून में सिंगापुर में आयोजित की गयी थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने सोमवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राष्ट्रपति को किम जोंग उन का पत्र मिला है। यह गर्मजोशी से भरा और सकारात्मक पत्र है । हम तबतक पूरा पत्र जारी नहीं कर सकते हैं जबतक उत्तर कोरिया के नेता ऐसा करने के लिए सहमत नहीं होते हैं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पत्र का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रपति के साथ दूसरे दौर की बैठक का आग्रह और कार्यक्रम तय करना है, जिसके लिए हम तैयार हैं और उसके लिए पहले से ही समन्वय की प्रक्रिया में हैं।’’ सारा ने कहा कि उत्तर कोरिया में हाल की परेड उनके परमाणु शस्त्रागार के बारे में नहीं थी। राष्ट्रपति ने अब तक अपनी नीतियों के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है और इस पत्र में उस संबंध में प्रगति के और सबूत थे।
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
ट्रंप-किम के बीच दूसरे दौर की बैठक के लिए बातचीत जारी
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें