श्रीवल्लीपुथुर (तमिलनाडु), छह अक्टूबर, वहाइकुलम के निकट एक दंपति ने अपनी नौ साल की मानसिक रोगी बेटी को खाने में कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्ची खाना खाने के बाद बेहोश हो गयी। इसके बाद पेशे से इंजीनियर दंपति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों की सहायता से चार अक्टूबर को दंपति बच्ची को लेकर अस्पताल गए। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के बाद एक सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद ही उसकी मां वहां से चली गई थी। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि महिला की तलाश जारी है।
रविवार, 7 अक्टूबर 2018
दंपति ने मानसिक रोगी अपनी बेटी की हत्या की
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें