रायपुर 24 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार तड़के चार बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि सुकमा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ के सेकंड बटालियन मुख्यालय में हरियाणा के सतलानी गांव निवासी जवान कुलदीप सिंह हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। जवान के बैरक में तड़के गोली की आवाज से पूरे शिविर में अफरा-तफरी मच गई। जवानों ने जब मौके पर जाकर देखा तो जमीन पर जवान कुलदीप खून से लथपथ पड़ा था। मीणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018
छत्तीसगढ़ : सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की
Tags
# देश
# विविध
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विविध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें