भोपाल 29 अक्टूबर, कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में 20 हजार रुपये देने पर गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड (बीपीएल) बन जाता है। उज्जैन के दशहरा मैदान में आयेाजित जनसभा में कमलनाथ ने कहा, "मध्यप्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है, यह भ्रष्टाचार सिर्फ भोपाल, उज्जैन तक ही नहीं है, बल्कि गांव-गांव तक इसका बोलबाला है। आलम तो यह है कि 20 हजार रुपये खर्च करो और गरीबी रेखा से नीचे की सूची में नाम जुड़वा लो, भले ही आपके पास 10 एकड़ जमीन और टैक्टर हो।" मप्र कांग्रेस प्रमुख ने नर्मदा नदी के स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, "कहते थे कि नर्मदा-क्षिप्रा नदी को साफ करेंगे.. जिनकी नीयत ही साफ नहीं, वे क्या नर्मदा और क्षिप्रा को साफ करेंगे। इसी तरह नौजवानों को रोजगार का वादा किया था, मगर आज नौजवान भटक रहा है, उसे रोजगार नहीं मिल रहा है। नौजवान कमीशन-ठेका नहीं चाहता, बल्कि अपनी प्रतिभा केा मौका और अपने हाथ को काम चाहता है।"
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018
मध्यप्रदेश में 20 हजार रुपये में बनता है बीपीएल कार्ड : कमलनाथ
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें