कैरी वाशिंगटन हमेशा से प्रेरणा रहीं : प्रियंका चोपड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

कैरी वाशिंगटन हमेशा से प्रेरणा रहीं : प्रियंका चोपड़ा

kerry-washington-idol-priyanka-chopra
न्यूयॉर्क, 31 अक्टूबर, प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि 'स्कैंडल' अभिनेत्री कैरी वाशिंगटन उनके लिए हमेशा से प्रेरणा रही हैं। प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस शनिवार रात कैरी वाशिंगटन के ब्रॉडवे प्ले 'अमेरिकन सन' देखने पहुंचे थे। 'स्कैंडल' स्टार ने मंगलवार रात ट्वीट कर प्रियंका और निक के साथ तस्वीरें जारी की। वाशिंगटन ने कैप्शन में लिखा,"शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से मिलकर अच्छा लगा। यहां आने के लिए शुक्रिया।" इस पर प्रियंका ने लिखा, "कैरी वाशिंगटन आप अविश्वसनीय हैं और 'अमेरिकन सन' की टीम भी। हमारी मेहमाननवाजी और आपकी सलाह के लिए शुक्रिया। आप हमेशा से प्रेरणा रही हैं। हमेशा प्यार और शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को प्रियंका के दोस्तों और परिजनों ने प्रियंका को ब्राइल शावर पार्टी दी थी। दोनों कथित तौर पर राजस्थान के मेहरानगढ़ में दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: