मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 06 अक्टूबर, जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा शनिवार को स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर,मधुबनी में हरी झंडी को दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए गुब्बारा भी उड़ाया गया। कार्यक्रम का उद्देष्य निर्वाचक सूची विषेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता है। जागरूकता रैली वाट्सन उच्च विद्यालय से शहर के अन्य प्रमुख स्थानों तक निकाली गयी।
इस अवसर पर श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री कुमार गौरव,सहायक समाहत्र्ता,मधुबनी(प्रषिक्षु), श्री राम कुमार,जिला षिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी, श्री सुजीत कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री राजेष वर्मा,जिला कल्याण पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाष कुमार,उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, एवं मधुबनी शहर के प्रबुद्धजन, माननीय जनप्रतिनिधिगण स्कूली छात्र-छात्राएं,स्काउट गाईड तथा काफी संख्या में अन्य सम्मानित लोग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण जागरूकता रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि रैली का उद्देष्य मतदाताओं को जागरूक करना तथा मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करना है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे युवक/युवतियां जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा निष्चित रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। साथ ही उन्होंने जिले के वैसे सभी व्यस्क दिव्यांग जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,उन सभी दिव्यांगजन नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें