नई दिल्ली, तीन अक्टूबर, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी को अब गिरते रुपये से कोई लेना देना नहीं है, मोदी जी को महंगे तेल से कोई लेना देना नहीं है, मोदी जी को किसानों के संघर्ष से कोई लेना देना नहीं है। जनता को ठग कर, मोदी जी सिर्फ सत्ता सुख चाहते थे।' उन्होंने कहा, 'उनके अच्छे दिन, जनता के बुरे दिन ! उलटी गिनती शुरु हो गई है।' गौरतलब है कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ एक डॉलर की कीमत 73 रुपये 34 पैसे पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018
मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हुई: कांग्रेस
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें