हेग दो अक्टूबर, भारत ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सालभर के समारोह के शुभारंभ के तौर पर मंगलवार को नीदरलैंड में विशेष स्मारक टिकट जारी किया। भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी इस टिकट को नीदरलैंड में भारतीय राजदूत वेणु राजमणि ने ऐतिहासिक पीस पैलेस के सामेन पूर्व विदेश मंत्री और कार्नेगी फाउंडेशन के अध्यक्ष बर्नाड आर बोट और महानिदेशक एरिक डि बैडट्स को भेंट किया।फाउंडेशन पीस पैलेस का स्वामी और प्रबंधक है। यहीं अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और स्थायी पंचाट अदालत हैं। डाकटिकट जारी करने के मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद थे। बयान के अनुसार राजमणि और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने यहां गांधी प्रतिमा के समीप कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। राजमणि ने प्रतिमा का माल्यार्पण किया और लोगों ने पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर भाषण हुए और गांधी के भजन गाये गये। भारतीय दूतावास 1-5अक्टूब के बीच ‘फोलो द महात्मा’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसके तहत 100 स्वयंसेवक अहिंसा के संदेश के प्रसार और बच्चों को गांधी के जीवन के बारे में बताने के लिए नीदरलैंड के करीब 20 विद्यालयों में जायेंगे।
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018
भारत ने नीदरलैंड में गांधी जयंती समारोह पर स्मारक टिकट जारी किया
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें