बेंगलुरू, 23 अक्टूबर, कर्नाटक के एक संगठन ने तीन नवंबर को होने वाले सनी लियोन के एक समारोह को बाधित करने की धमकी दी है। संगठन अदाकारा के बहुभाषी फिल्म में ‘वीरमादेवी’ की भूमिका निभाने के लिए खिलाफ है। ‘कन्नड़ रक्षणा वेदिके’ के अध्यक्ष के हरीश ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि हमे सनी लियोनी के समारोह में प्रस्तुति देने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हम उनके वीरमादेवी की भूमिका निभाने का विरोध करेंगे, जिन्हें कन्नड़ के लोग देवी की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि लियोनी का वीरमादेवी की भूमिका निभाना अनुचित है। पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने लियोनी के समारोह के लिए सशर्त अनुमति दी है। इस महीने की शुरुआत में भी ‘कन्नड़ रक्षणा वेदिके’ के सदस्यों ने लियोनी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके पोस्टर जलाए थे।
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018
सनी लियोनी के समारोह को बाधित करने की धमकी
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें