-----विकास मित्रों के द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
मधुबनी: उप-विकास आयुक्त,मधुबनी श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को स्थानीय डी.आर.डी.ए. परिसर में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले के सभी विकास मित्रों द्वारा समस्त महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देष्य से रैली निकाली गयी। इस अवसर पर निदेषक,डी.आर.डी.ए.,मधुबनी, श्री ब्रज बिहारी भगत, उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी,मधुबनी, श्री राजेष वर्मा समेत जिले के सभी विकास मित्र उपस्थित थे। रैली को डी.आर.डी.ए.परिसर से शहर के सभी प्रमुख मार्गो में घुमाया गया। इन सभी विकास मित्रों को उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकास कुमार ने निदेष किया कि ये सभी अभियान चलाकर दिव्यांग लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु संबंधित बी.एल.ओ. को आवष्यक सहयोग करेंगे। साथ ही दलित एवं महादलित टोलों में जाकर अबतक छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करेंगे। उप-निवाचन पदाधिकारी,मधुबनी ने कहा कि आगामी 28 अक्टूबर 2018 को विषेष अभियान दिवस मनाया जाना है। जिसमें सभी बी.एल.ओ. संबंधित मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेंगे। 28 अक्टूबर 2018 को वरीय पदाधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण हेतु दल निकलेगा। अनुपस्थित पाये जाने वाले बी.एल.ओ. पर कड़ी कारवाई की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें