छत्तीसगढ़ में 19 माओवादियों ने समर्पण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

छत्तीसगढ़ में 19 माओवादियों ने समर्पण किया

19-maoist-surrender-in-cg
रायपुर, दो नवंबर,  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ महिला माओवादियों समेत 19 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के तोंगपाल थाना में आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी से संबंधित थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जनमिलिशिया, चेतना नाट्य मंच और क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि ये नक्सली सदस्य क्षेत्र में माओवादी पोस्टर, बैनर लगाने और सड़क काटने जैसे अपराधों में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने खोखली माओवादी विचारधारा, शोषण, अत्याचार और भेदभाव से तंग आकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की राहत और पुनर्वास योजना के तहत नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: