झारखंड में बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

झारखंड में बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी

25-fit-birsa-statue-in-jharkhand-raghubar
रांची, 5 नवंबर, मुख्यमंत्री रघुबर दास की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल ने सोमवार को पुराने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की मंजूरी दे दी। कारागार को अब एक संग्रहालय में बदला जा रहा है। शहरी विकास सचिव अजय कुमार ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ, संग्रहालय में राज्य के 10 और स्वतंत्रता सेनानियों की नौ फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।" झारखंड पुराना बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार को बिरसा मुंडा को समर्पित संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। कैदियों को 2006 में एक नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया था और इस क्षेत्र को संग्रहालय में तब्दील किया जा रहा है। राज्य सरकार ने केंद्रीय लोकसेवा अयोग की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस पैसे से छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। मंत्रिमंडल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं व अन्य के मासिक वेतन में भी बढ़ोत्तरी करने की मंजूरी दे दी।

कोई टिप्पणी नहीं: