कर्नाटक के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस की जीत, भाजपा को मिली एक सीट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

कर्नाटक के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस की जीत, भाजपा को मिली एक सीट

congress-jds-victory-ls-and-by-poll-bjp-won-one-seat
नयी दिल्ली, 06 नवंबर, कर्नाटक में लोकसभा और विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस और जनता दल (एस) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त दी है। अभी तक प्राप्त चुनाव के नतीजों के अनुसार भाजपा को सिर्फ शिवमोगा लोक सभा सीट पर जीत मिली है जबकि जनता दल (एस) को एक सीट मिली है और एक लोकसभा सीट पर भाजपा काफी पीछे है। भाजपा के वी. वाई राघवेंद्र विजयी शिमोगा से विजयी हुए हैं जबकि मांड्या लोकसभा सीट से जनता दल (एस) के एल. आर. शिवराम गौड़ा की जीत हुई। कांग्रेस के वी. एस. उग्ररप्पा बेल्लारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी से काफी बढ़त बनाये हुये हैं। विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को परास्त करके जमखांडी सीट जीत ली है जबकि जनता दल (एस) ने रामनगरम सीट जीत ली है। 

कोई टिप्पणी नहीं: