कांग्रेस ने वसुंधरा के खिलाफ मानवेन्द्र सिंह को उतारा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 नवंबर 2018

कांग्रेस ने वसुंधरा के खिलाफ मानवेन्द्र सिंह को उतारा

congress-lifts-manavendra-singh-against-vasundhara
नयी दिल्ली 17 नवंबर, कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेन्द्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को जारी की थी जिसमें 152 उम्मीदवार घोषित किए गये। राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर काे होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: