कोझीकोड, 17 नवंबर, माकपा नेता के पुत्र और उनकी पत्रकार पुत्रवधू पर प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उस वक्त हमला किया जब वे शनिवार को यहां नजदीक में एक बंद कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जूलियस निकितास और उनकी पत्नी सानिया मनोमी पर कुटि्टयाडी में उस वक्त हमला किया गया जब वे एक मरीज को देखने के लिए कार में अस्पताल जा रहे थे। सानिया मनोमी एक प्रमुख मलयालम समाचार चैनल में काम करती हैं। पुलिस ने बताया कि पार्टी के जिला सचिव पी मोहनन के बेटे निकितास के सिर में चोट आई। उन्होंने बताया कि सानिया भी घायल हुई है। दंपत्ति को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। माकपा ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले संघ परिवार से संबंध रखने वाले कार्यकर्ता थे। पुलिस ने बताया कि हमले में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार, 17 नवंबर 2018
माकपा नेता के बेटे, पत्रकार पुत्रवधू पर हमला
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें