बेगूसराय : फ्लिपकार्ट एजेंसी लूट का 36 घंटे के अन्दर उद्भेदन एवं गिरफ़्तारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

बेगूसराय : फ्लिपकार्ट एजेंसी लूट का 36 घंटे के अन्दर उद्भेदन एवं गिरफ़्तारी

flipcart-loot-begusaray
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य)  दिनांक 04 नवम्बर 2018 की रात्रि फ्लिपकार्ट एजेंसी से अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर कैश काउंटर पर रखे 3,79,429₹/(तीन लाख उन्नासी हजार चार सौ उन्नतीस रुपया नकद) एवं 18 मोबाइल फोन लूट लिया गया था,जिसके सम्बन्ध में फुलवाड़िया थाना कांड स० 152/18. दिनांक 05 नवम्बर 2018. धारा 392 बह०द०वि० अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध दर्ज किया गया।इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के द्वारा त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लुटे गये समान तथा राशि की बरामदगी हेतु अमृतेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) बेगूसराय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,तेघड़ा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर लुटे गये समानों की बरामदगी भी की गई। 

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम:- 
--------------------------------------------- 
01. गणेश कुमार राम,पे० रामझल्लु राम,सा०                  फुलवड़िया,जिला बेगूसराय के निवासी को
      गिरफ्तार किया गया।ज्ञातव्य हो कि उपर्युक्त              अपराधी इस गिरफ्तारी के पुर विगत पन्द्रह 
      दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था। 

अपराधिक इतिहास:- 
----------------------------- 
01. फुलवड़िया थाना कांड सं० 64/17. दिनांक 25         मई 2017,धारा 379 भा०द०वि०। 
02. फुलवड़िया थाना कांड सं० 67/17,दिनांक 27         मई 2018,धारा 414/411/413 भा०द०वि०। 
02. शिवम प्रियदर्शी,पे० अंगिरा सिंह,सा० हेमरा,              थाना नगर,जिला बेगूसराय। (ये करीब25 दिन 
      पूर्व ही जेल से बाहर आया है) 

आपराधिक इतिहास:- 
----------------------------- 
01. फुलवड़िया थाना कांड सं० 22/17, दिनांक 06         मार्च 2017 धारा 395 भा०द०वि०। 
02. फुलवड़िया थाना कांड सं०33/17, दिनांक 21          मार्च 2017,धारा 392 भा०द०वि०। 
03. नगर थाना कांड सं०132/17, दिनांक 10 मार्च        2017,धारा 307/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र         अधिनियम। 
03. विवेक कुमार,पे० रामाकान्त राम,सा० विरनियाँ           बाजार,थाना तेघड़ा,जिला बेगूसराय। 
04. नीतीश कुमार,पे० अजय कुमार,सा०                         साम्हो,अकबरपुर,थाना साम्हो,जिला बेगूसराय। 
05. नीतीश कुमार,पे० गिरीश पासवान,सा० बरौनी           फ्लैग,थाना तेघड़ा,जिला बेगूसराय। 
06. लालो उर्फ अमित कुमार,पे० जवाहर यादव, सा०         किरतौल,थाना तेघड़ा,जिला बेगूसराय। 

बरामदगी 
---------------
01.लुटे गये सीलबन्द मोबाईल:------------------18 
02. कांड में प्रयुक्त मोबाइल:- --------------------13 
03. देशी कट्टा:- -------------------------------------03 
04. ज़िन्दा कारतूस:- -------------------------------05 
05. लूटी गई राशि:- --------------------1,00,000/₹
                                             (एक लाख₹नकद) 
06. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल:----------------02 
07. लूट की राशि से खरीदी गई मोटरसाइकिल:- 01

छापामारी बल में पु०अ०नि० विवेक भारती, थानाध्यक्ष फुलवड़िया। थानाध्यक्ष, बछवाड़ा थाना, पु०अ०नि० सुमित कुमार,  ओ०पी०अध्यक्ष, चकिया ओ०पी० पु०अ०नि० ज्योति कुमार, ओ०पी०अध्यक्ष, एफ०सी०आई०ओ०पी०, पु०अ०नि० रामप्रताप पासवान, ओ०पी०अध्यक्ष, लोहिया नगर ओ०पी०,स०अ०नि० पुरुषोत्तम झा,नगर थाना एवं चिता सशस्त्र बल शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: