पायलट, गहलोत लड़ेंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 नवंबर 2018

पायलट, गहलोत लड़ेंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव

pilot-gehlot-to-contest-from-rajasthan-in-assembly-election
नई दिल्ली 14 नवंबर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने बुधवार को यहां घोषणा की कि वे सात दिसंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे। हालांकि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इस पर टिप्पणी करने से वह बचते नजर आए। कांग्रेस की ओर से ये दोनों ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। पायलट ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं और गहलोत दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस राज्य की सत्ता में आएगी।" उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकटों के बंटवारे को लेकर कलह मची हुई है और निराश नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के संबंध में एक सवाल पर गहलोत ने कहा, "आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी में परंपरा रही है कि वह राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को नाम नहीं देती है। हम उस विरासत को गर्व से आगे ले जा रहे हैं।" पायलट पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि गहलोत दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: