राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी

president-prime-minister-greets-on-jharkhand-foundation-day
नई दिल्ली 15 नवंबर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। राज्य विशाल प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति से भरपूर है जिस पर हम सभी को गर्व है। आने वाले दिनों में झारखंड और भी मजबूत हो।" झारखंड अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री ने राज्य को बधाई देते हुए राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने कहा, "झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से यह राज्य आने वाले वषों में विकास और गौरव की नई ऊंचाईयां छुए।"

कोई टिप्पणी नहीं: