मधुबनी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का "एक दीप देश के वीरों के नाम" - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

मधुबनी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का "एक दीप देश के वीरों के नाम"

rss-tribute-martyrs-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क)  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे आज दिनांक 06.11.2018, बुद्धवार संध्या  के 05:00 बजे  से मधुबनी नगर का दीपोत्सव कार्यक्रम स्थानीय नेता जी सुभाष चौक स्थित प्रतिमा के प्रांगण मे आयोजित किया गया |  मधुबनी नगर  के लगभग प्रत्येक बस्ती से एकत्रीत हुए स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों  ने इस उत्सव मे भाग लिया | इस कार्यक्रम का सार वाक्य , “ एक दीप देश के वीरों के नाम राष्ट्रभक्ति ले ह्रदय मे, हो खड़ा यह देश सारा ” रहा | इसी क्रम मे वीर वंदन, दीप प्रज्ज्वलन  व बौद्धिक हुआ | आर० एस० एस० के प्रान्त शाररिक प्रमुख मा० अरविन्द जी ने मुख्य रूप से अपने बौद्धिक से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया | उन्होंने बताया की अपने हिंदू परंपरा में इस उत्सव का क्या महत्व है राष्ट्र के रक्षार्थ अपने जीवन दीप को बलिदान करना हमे हमारे देश के वीर सपूतों से सिखना चाहिये | जिस से सकल समाज मे समरसता एवं देश भक्ति रुपी प्रकाश फैले | प्रकाश का अर्थ है  मनुष्य अपने घमंड रुपी अन्धकार का त्याग कर अपने समाज एवं राष्ट्र  के प्रति सकारात्मक सोच व कर्म के साथ जीवन यापन करे, संघ अपने समाज को जगाने का कार्य कर रहा है | उन्हों ने कहा कि संघ शाखा मनुष्य के निर्माण की पाठशाला है | जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारिणी के पधाधिकारी गण उपस्थित थे |

कोई टिप्पणी नहीं: