भोपाल में शनिवार को 'रन फॉर डेमोक्रेसी' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

भोपाल में शनिवार को 'रन फॉर डेमोक्रेसी'

run-for-democracy-on-saturday-in-bhopal

भोपाल 15 नवंबर,  मध्य प्रदेश में इसी माह होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर नवाचार का दौर जारी है। इसी क्रम में राजधानी में 17 नवंबर को 'रन फॉर डेमोक्रेसी' भोपाल रन का आयोजन किया गया है। इस मैराथन दौड़ की तैयारियों का संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत एवं जिलाधिकारी डॉ. सुदाम खाडे, खेल संचालक एस.एल. थाउसेन ने जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस मैराथन के आयोजन का उद्देश्य भोपाल जिले में शत प्रतिशत मतदान कराना है व मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दौड़ तीन वर्गों में होगी। इसमें से 11 कि.मी एवं पांच कि.मी. की दौड़ के विजेताओं को आर्कषक नगद पुरस्कार, मेडल व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे। 2 कि.मी. की वॉकथन में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें ट्रेडीशनल, मॉर्डन एवं पारम्परिक परिधानों का समावेश होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: