दरभंगा (आर्यावर्त डेस्क) दिनाँक 22.11.2018 को स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा 11 बजे पूर्वाह्न वाणिज्य विभाग के सभागार में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर जयगोपाल करेंगे। मुख्य वक्ता प्रोफेसर राधाकांत ठाकुर होंगे जो राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति में अकैडमिक डीन और कुलसचिव के पद पर रह चुके है और वर्तमान में चीफ विजिलेंस अफसर है। गणित, मैथिली,संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी पर गहरी पकड़ है। इनकी संस्कृत में "चलदूरवाणी" नामक पुस्तक है जिसके कारण इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ एन के अग्रवाल, विभागाध्यक्ष ,स्नातकोत्तर गणित विभाग हैं। विश्व का प्राचीनतम ग्रंथ वेद है जिसमे गणित के अनेक उद्दरण मिलते हैं। यहां के ऋषि मुनियों का गणित के क्षेत्र में काफी योगदान है। इसलिए वैदिक काल ( ईशा पूर्व 5000 ) में ही सभी विद्याओं के बीच गणित ने सर्बोच्च स्थान पाया। इसीलिए कहा गया है - "गणितं मूर्धनी स्थितंम" भारत वह भूमि है जहाँ गणित अंकुरित हुआ और फिर आगे चलकर विकसित हुआ। यहा के गणितज्ञ दार्शनिक थे। उनका गणित के प्रति असीम अभिरुचि एवं उत्साह था। पिंगल, लगध आदि अनेक विद्वान गणित के क्षेत्र में अनुसंधान करने लगे थे। उन्होंने शून्य, अनन्त आदि अनेक उपलब्धियां विश्व को दी।प्राचीन वांग्मय में दसगुणी संख्याओं की गणना है। शुलसूत्र में ज्यामितीय गणित भरे पड़े हैं। ज्यामिति का प्राचीन नाम शुलसूत्र होता है। यज्ञ की वेदिका बनाने के लिए शुलसूत्र का विकास हुआ जहाँ त्रिभुज, चतुर्भुज ,क्षेत्रफल आदि के बारे में काफी चर्चा है । यहीं का सूत्र पाइथागोरस ने भी लिया जिसे पाइथागोरस सूत्र के नाम से जानते है। वैदिक गणित भारत मे बहुत प्रसिद्ध था जिसका उपयोग विश्व ने किया। भारत के प्रथम गणितज्ञ आर्यभट्ट हुए जिन्होंने गणित विषय को स्थापित किया। उन्होंने गणित के कई सूत्रों का आविष्कार किया। उन्होंने पाई ( व्यास - परिधि का अनुपात) के बारे में बताया। त्रिभुज, चतुर्भुज आदि के बारे मे बहुत विस्तार से बताया। आर्यभट्ट पहले गणितज्ञ हैं जिसने पाटलिपुत्र में प्रथम वेधशाला बनाई और दुनिया को बताया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। आर्यभट्ट के बाद अनेको गणितज्ञ ने गणित के भंडार को भर दिया जिसके कारण भारतीय गणित विश्व मे प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर छात्रो के बीच काफी उत्साह है। सभी शिक्षाप्रेमी को आमंत्रित किया गया है। विषय वस्तु सभी के लिए उपयोगी होगा।
बुधवार, 21 नवंबर 2018
दरभंगा : स्नातकोत्तर गणित विभाग आयोजित करेगा राष्ट्रीय सेमिनार
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें