समस्तीपुर (आर्यावर्त डेस्क) आज दिनांक -- 07.12.18 को कल्याणपुर चौक स्थित रामेश्वर मार्केट में " केंद्रीय सहकारिता बैंक " की कल्याणपुर शाखा का उद्घाटन समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर किया l उन्होंने विस्तारपूर्वक बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया l अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता बैंक किसानों की अपनी बैंक होती है। बैंक का मुख्य उद्देश्य किसानों की तरक्की करना है। उन्होंने कहा की सहकारिता जगत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किये गए हैं ताकि समस्तीपुर जिला में उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ने के साथ ही किसानों की आमदनी को भी बढ़ाया जा सके। अध्यक्ष ने बेहतर सेवा देने का आश्वासन ग्राहकों को दिया। उन्होंने कहा की अन्य बैंकों की तरह इस बैंक में सभी सुविधाएं दी जाएगी। समय पर केसीसी ऋण चुकता करने वाले ग्राहकों को बैंक चार प्रतिशत की छूट देगी। उन्होंने कहा की कल्याणपुर प्रखंड के सभी पंचायतो में सहकारिता बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र खोला जाएगा l मौके पर बैंक के कल्याणपुर शाखा के प्रबंधक व बैंक के कर्मचारीगण , पैक्स अध्यक्षगण , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समस्तीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, समाजसेवी व राजद प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन सत्यनारायण राय, संदीप कुमार , ओमप्रकाश यादव , नवीन कुमार , कृष्ण कुमार सहित सैकड़ो किसान व स्थानीय लोग मौजूद थे l
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018
समस्तीपुर : केंद्रीय सहकारी बैंक की कल्याणपुर शाखा अब नए भवन में शिफ्ट
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें